इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंकिग सेक्टर में अपने 7 साल पूरे होने पर बैंक ने एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च किया है। यह स्पेशल एफडी स्कीम 888 दिन के टेन्योर के लिए है। इस टेन्योर में एफडी करने पर बैंक अपने ग्राहकों को देगा 7.32 पर्सेंट का ब्याज। यह स्पेशल ऑफर 1 से 7 सितंबर के बीच ही वैध है।
यह भी पढ़ें-इस बैंक ने फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव, अगले सप्ताह IPO लाने की भी है तैयारी
इस स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहकों को 888 दिन के लिए एफडी करने पर 7.32 पर्सेंट का ब्याज मिलेगा। इस ऑफर में वरिष्ठ नागरिकों को 7.82 पर्सेंट और NRE कस्टमर्स को 7.47 पर्सेंट का ब्याज मिलेगा। अब ग्राहकों को 1 से 3 साल के टेन्योर के लिए एफडी करने पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह ऑफर फ्रेश NRE फंड के लिए एपलिकेबल नहीं है।
यह भी पढ़ें-Bitcoin की कीमतों में गिरावट, Ether और Dogecoin भी 3% तक लुढ़कीं
इस अवसर पर Equitas Small Finance Bank के कंट्री हेड और सीनियर हेड मुर्ली वैद्दनाथन ने कहा कि यह नई एफडी स्कीम हमारे लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद करने का एक तरीका है। इन सात सालों के दौरान हमें अपने कस्टमर्स का पूरा साथ मिला है। साथ ही उन्होने कहा कि फिक्सड डिपॉजिट करना सभी हाउसहोल्ड और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। मुर्ली वैद्दनाथन ने कहा कि हमारे ग्राहक हमारे लिए एक परिवार की तरह ही हैं।