HomeShare Marketग्राहकों के लिए खुशखबरी, बुकिंग के सिर्फ 2 घंटे में घर पहुंच...

ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बुकिंग के सिर्फ 2 घंटे में घर पहुंच जाएगा LPG गैस

एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप एलपीजी बुकिंग के 2 घंटे के भीतर अपने घर मंगा सकते हैं। मतलब ये हुआ कि आपको एलपीजी गैस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

क्या है नई सुविधा: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने एक तत्काल सेवा (Tatkal Seva) की शुरुआत की है। इसके जरिए उपभोक्ताओं को महज 2 घंटे में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ग्राहक बहुत ही मामूली प्रीमियम पर आईवीआरएस, इंडियनऑयल वेबसाइट या इंडियनऑयल वन ऐप के माध्यम से सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत हैदराबाद में हो चुकी है। आपको बता दें कि इंडियन ऑयल समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस सुविधा के बारे में बताता है। अब देखना अहम है कि देशभर में एलपीजी की ये सुविधा कब तक लागू होगी।

ये पढ़ें-तेल कंपनी सऊदी अरामको से डील करेंगे गौतम अडानी! ये है प्लानिंग

बुकिंग का नंबर: आप अपने एलपीजी गैस की बुकिंग सिर्फ एक मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है- आपका नया इंडेन एलपीजी कनेक्शन केवल एक मिस्ड कॉल दूर है। आप 8454955555 डायल करें और अपने दरवाजे पर एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करें। मौजूदा इंडेन ग्राहक अपने पंजीकृत फोन नंबर से हमें मिस्ड कॉल देकर भी रिफिल बुक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular