HomeShare Marketगौतम अडानी ने अब मुकेश अंबानी को यहां भी किया पीछे, टाटा...

गौतम अडानी ने अब मुकेश अंबानी को यहां भी किया पीछे, टाटा के बाद अडानी देश में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एक के बाद एक नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। देश और एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज छीनने के बाद अब अडानी का ग्रुप मुकेश अंबानी के ग्रुप से देश के दूसरे सबसे बड़ा कारोबारी समूह का तमगा छीन लिया है।

अडानी समूह की NDTV अधिग्रहण डील में नया ट्विस्ट, मीडिया हाउस ने कहा-प्रमोटर्स से नहीं की गई बात

बाजार पूंजीकरण के मामले में अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है। इसने मुकेश अंबानी समूह को पछाड़ा है। अडानी समूह की कंपनियों का कुल संयुक्त बाजार पूंजीकरण 19.40 ट्रिलियन रुपये पहुंच गया है।

एक रिपोर्ट ने बिगाड़ा अडानी ग्रुप की कंपनियों का मूड, निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान

वहीं, अंबानी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 17.89 ट्रिलियन रुपये है। 21.73 ट्रिलियन रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टाटा समूह पहले स्थान पर है। टाटा समूह के बाद अडानी समूह देश में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह बन गया है।

अरबपतियों की लिस्ट में अडानी अंबानी के बीच 7 स्थान का फासला

अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 93.8 अरब डॉलर के साथ जहां 11वें स्थान पर हैं तो गौतम अडानी 135 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर। 

इनपुट: एजेंसी

RELATED ARTICLES

Most Popular