ऐप पर पढ़ें
एशिया के सबसे बड़े रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को नए साल में सबसे बड़ा झटका लगा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में आज अडानी सबसे बड़े लूजर हैं और उनकी संपत्ति में 6.1 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अडानी के नेटवर्थ में आई इस गिरावट के पीछे उनकी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट है।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अडानी तीसरे नंबर पर हैं और उनके पीछे जेफ बेजोस है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के लेटेस्ट अपडेट में अडानी चौथे नंबर पर हैं, एलन मस्क दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे। फोर्ब्स की लिस्ट में अडानी की कुल दौलत 120.5 अरब डॉलर है, जबकि मस्क की 159.7 अरब डॉलर।
बता दें साल 2022 में दुनिया भर के अरबपतियों में भारत के गौतम अडानी कमाई में नबंर वन थे, लेकिन नए साल में वह इस लिस्ट में वह लूजर की लिस्ट में हैं। अडानी की संपत्ति में गिरावट के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें उनका बहुत बड़ा हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: एक रिपोर्ट और बिखर गए अडानी ग्रुप के शेयर, निवेशकों में बेचने की होड़
आज दोपहर तक अडानी पोर्ट्स में 6.56 फीसद की गिरावट थी तो अडानी पावर में 4.73 फीसद की। अडानी इंटरप्राइजेज 3.20 फीसद नीचे था तो अडानी विल्मर 4.48 फीसद का गोता लगा चुका था। अडानी ग्रीन भी 3.33 फीसद नीचे ही था। अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसद से अधिक लुढ़क चुका था। जबकि, अडानी टोट गैस 4.29 फीसद नीचे कारोबार कर रहा था।