HomeShare Marketगौतम अडानी के नाम एक बड़ी उपलब्धि, हर सप्ताह 6,000 करोड़ रुपये...

गौतम अडानी के नाम एक बड़ी उपलब्धि, हर सप्ताह 6,000 करोड़ रुपये की हुई कमाई

Gautam Adani Networth: अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। गौतम अडानी की संपत्ति में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। बुधवार को जारी 2022 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन ने पिछले एक साल में हर हफ्ते करीबन 6,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

हुरुन इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अडानी समूह (Adani group) के चेयरमैन की संपत्ति में पिछले एक साल में 153 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौतम अडानी 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- इस दिवालिया कंपनी के 15 रुपये के शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, वजह जान हर कोई लगा रहा दांव

पांच गुना बढ़ गई संपत्ति
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “गौतम अडानी M3M हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे बड़े पायदान पर हैं और पिछले साल उनकी संपत्ति में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन की लिस्टिंग के बाद, गौतम अडानी की संपत्ति 2020 में 17 बिलियन डॉलर से लगभग पांच गुना बढ़कर 81 बिलियन डॉलर हो गई।

यह भी पढ़ें- रूस से तेल खरीदने की खबरों के बीच भारत को इतिहास की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका? कहा जब हिस्ट्री लिखा जाएगा तब…

इस लिस्ट के मुताबिक, अडानी दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वालों में से एक बनकर उभरे हैं। 49 बिलियन डॉलर के संपत्ति वृद्धि के साथ, गौतम अडानी ने 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में ग्लोबली टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular