HomeShare Marketगौतम अडानी की बड़ी डील, 495 करोड़ रुपये में NDTV पर लगाया...

गौतम अडानी की बड़ी डील, 495 करोड़ रुपये में NDTV पर लगाया दांव, 29% से ज्यादा का होगा स्टेक

गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस NDTV में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह NDTV यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है।

मीडिया इंडस्ट्री में खास पहचान: आपको बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है। करीब तीन दशक से मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने वाली इस कंपनी के तीन नेशनल न्यूज चैनल- एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट हैं। इसकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। 

खबर अपडेट हो रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular