ऐप पर पढ़ें
इस साल नौ सितंबर को भारत के गौतम अडानी (Gautam Adani Wealth) की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपितयों में अडानी दूसरे नंबर पर भी पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि, इस समय ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब गौतम अडानी 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल 2023 में गौतम अडानी बन सकते हैं दुनिया के सबसे बड़े अरबपति
जबकि, बर्नार्ड अर्नाल्ट 165 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कभी दुनिया के सबसे अमीर रहे जेफ बेजोस के पास अब 107 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है और वो अब छठे स्थान पर हैं। चौथे पर बिल गेट्स है। मुकेश अंबानी अब करीब 87 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक इन दो अरबपतियों ने एक साल में गंवाई
ये तो बात हुई हैं रैंकिंग की। अब बात करते हैं इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले अरबपति की। साल 2022 दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से अधिकतर के लिए बुरा सपने से कम नहीं रहा। इस साल गौतम अडानी को छोड़ सभी की संपत्ति घटी है। एलन मस्क ने 132 अरब डॉलर गंवाया है तो जेफ बेजोस ने 85.2 अरब डॉलर। वहीं, लैरी पेज की संपत्ति में 45.3 अरब डॉलर की कमी हुई है। बिलगेट्स भी 28.8 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट भी 13.5 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। केवल अडानी ही हैं जिन्होंने इस साल अब तक अपनी संपत्ति में 44.6 अरब डॉलर का इजाफा किया है।
कैसे बढ़ी अडानी की दौलत
Secrets of Adani;s earnings: अडानी की संपत्ति बढ़ने के पीछे मोदी नहीं बल्कि उनकी कंपनियों के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों का हाथ है। उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयर हैं। सितंबर 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनकी लगभग 75% हिस्सेदारी है। उनके पास अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन का 66% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% हिस्सा है।
शेयरों ने भरी उड़ान तो अडानी कमाई में नंबर वन
अडानी ग्रुप की कंपनियों की बात करें तो इस साल अडानी इंटर प्राइजेज के शेयर 124 फीसद से अधिक उछले। अडानी पावर में पंख लगे तो यह स्टॉक इस साल 198 फीसद की ऊंची उड़ान भर ली। अडानी ग्रीन करीब 46 फीसद उछला तो अडानी ट्रांसमिशन 54 फीसद से अधिक चढ़ा। अडानी टोटल गैस भी फूल गया। अडानी विल्मर 130 फीसद से अधिक उछला। अडानी का कोई स्टॉक इस साल अब तक गिरा नहीं है। यही वजह है कि दुनिया में अडानी कमाई में नंबर वन साबित हुए। अगर उनकी संपत्ति ऐसे ही बढ़ती रही और बाकी की गिरती रही तो नए साल 2023 में गौतम अडानी दुनिया के सबसे बड़े अमीर भी बन सकते हैं।
नए साल 2023 में होने जा रहे ये 7 बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे बड़ा प्रभाव