HomeShare Marketगौतम अडानी की दुनिया के अरबपतियों की दूसरे नंबर की कुर्सी छिनी, 5.9...

गौतम अडानी की दुनिया के अरबपतियों की दूसरे नंबर की कुर्सी छिनी, 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति भी गंवाई

Gautam Adani Latest News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की दुनिया के अरबपतियों की दूसरे नंबर की कुर्सी छिन गई है। हालांकि, वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी भी इस स्थान पर काबिज है। एक दिन पहले वह ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की रैंकिंग में अब अडानी दूसरे पोजीशन पर थे, लेकिन फोर्ब्स रियल टाइब बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। एक बार फिर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

बता दें फेड के फैसले के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे टेस्ला, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के निवेशकों का काफी नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले घरेलू मार्केट में आई गिरावट ने भी अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लगा दी।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में बुधवार को गौतम अडानी टॉप लूजर रहे। उन्होंने एक ही दिन में 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। इसका असर यह हुआ की इस लिस्ट में में एक पायदान नीचे खिसक गए। अब उनकी संपत्ति 152.4 अरब डॉलर रह गई है। इसके विपरित बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह तीसरे से फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: एक साल में गौतम अडानी की बेतहाशा बढ़ी दौलत, हर दिन कमाए 1612 करोड़ रुपये

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में बुधवार को 5.63 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, अब उनकी दौलत 144 अरब डॉलर रह गई है। इसके बावजूद ब्लूमबर्ग की लिस्ट में वे दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बुधवार को एलन मस्क की संपत्ति में 5.37, गौतम अडानी की संपत्ति में 5.63 और जेफ बेजोस की संपत्ति में 3.71 अरब डॉलर की कमी हो गई। यहां बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे नंबर पर हैं।

बता दें अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को आए तूफान में बड़े-बड़े स्टॉक भी धड़ाम हो गए। अमेजन के शेयर 2.99 फीसद टूटकर 118.54 डॉलर पर बंद हुए। वहीं, टेस्ला के शेयर 2.57 फीसद टूटकर 300.80 डॉलर पर आ गए। गूगल के शेयर में 1.84 फीसद की गिरावट रही, जबकि माइक्रोसॉफ्ट में 1.44 फीसद की। फेसबुक यानी मेटा के शेयर भी 2.72 फीसद लुढ़क कर 142.12 डॉलर पर बंद हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular