Gautam Adani Networth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की रैंकिंग में अब अडानी दूसरे पोजीशन पर हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में मंगलवार को 1.75 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, अब उनकी दौलत 150 अरब डॉलर हो गई है। जबकि, फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में अडानी की संपत्ति में मंगलवार को 2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यहां उनकी संपत्ति 158.3 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, फोर्ब्स की इस लिस्ट में अंबानी आठवें और ब्लूबर्ग की लिस्ट में अंबानी 9वें स्थान पर हैं।
ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की रैंकिंग में अडानी का दबदबा
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर की रेस में गौतम अडानी अमेजन (Amazon) के सीईओ रह चुके जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से आगे निकल चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैकिंग में अब गौतम अडानी और जेफ बेजोस के बीच 5 अरब डॉलर का फासला है। वहीं 268 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क पहले स्थान पर हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में अडानी से काफी पीछे बेजोस
अगर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट की बात करें तो यहां जेफ बेजोस अडानी से काफी पीछे हैं। यहां, बर्नार्ड अर्नाल्ट फिर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। अडानी की कुल संपत्ति 158.3 अरब डॉलर है। जेफ बेजोस 145.6 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं।