HomeShare Marketगौतम अडानी अब लैरी पेज, वॉरेन बफेट और मुकेश अंबानी से भी...

गौतम अडानी अब लैरी पेज, वॉरेन बफेट और मुकेश अंबानी से भी आगे निकले

एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी और पूर्व में एशिया के अरबपति नंबर वन रह चुके मुकेश अंबानी के बीच अब फासला बढ़ गया है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्टमें अडानी अब 5वें और अंबानी 8वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में आज दोपहर सवा 12 बजे तक 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी थी और वह फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में 101.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

आकाश अंबानी के बाद अब ईशा को मिल सकती है रिलायंस रिटेल की कमान, देखें नई पीढ़ी में कौन-कहां

इस लिस्ट में अब उनसे आगे 123 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं और 133.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ जेफ बेजोस। दूसरे स्थान पर 151.1 अरब डॉलर की दौलत के साथ बर्नार्ड आर्नाल्ट है और पहले नंबर पर 225.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क काबिज हैं। हालांकि मस्क की दौलत एक ही दिन में 8.7 अरब डॉलर घटी है।

 

गौतम अडानी के बाद छठे नंबर पर लैरी पेज हैं। इनकी कुल दौलत 96.7 अरब डॉलर है। सातवें स्थान पर काबिज वॉरेन बफेट के पास 95.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद मुकेश अंबानी हैं, जिनके पास 94.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी की संपत्ति में आज दोपहर तक 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। लैरी एलिशन 94.7 अरब डॉलर के साथ नौवें और सर्गी ब्रिन 93.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular