HomeShare Marketगुरुवार राहत भरा: आज सबसे सस्ता पेट्रोल 84 रुपये 10 पैसे लीटर, सबसे...

गुरुवार राहत भरा: आज सबसे सस्ता पेट्रोल 84 रुपये 10 पैसे लीटर, सबसे महंगा 113.49 रुपये

Petrol-Diesel Price 13 Oct:  करवाचौथ (Karwa Chauth) का दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट के लिए राहत भरा है।आज यानी गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel New Rate) जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जबकि सबसे महंगा तेल राजस्थान के श्रीगंगानगर में। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 79 रुपये 74 पैसे लीटर है।

बता दें ब्रेंट क्रूड 92.39 और डब्ल्यूटीआई 87.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। आज 145वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें 

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

आज गुरुवार यानी 13 अक्टूबर को गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल 89.68  रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में  84.1 रुपये में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा है तो डीजल 79.74 रुपये लीटर। आज फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। 

यह भी पढ़ेंओपेक का बड़ा फैसला: हर दिन तेल प्रोडक्शन में 20 लाख बैरल की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होगा असर!

 

अन्य शहरों में आज के रेट  
शहर    पेट्रोल (Rs/ltr)   डीजल (Rs./Ltr)

देहरादून    95.26    90.28    

रांची    99.84    94.65

भोपाल    108.65    93.9
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.45    95.85
जयपुर    108.48    93.72

पटना    107.24    94.04
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26

दिल्ली    96.72    89.62
मुंबई    106.31    94.27
धनबाद    99.99    94.78    स्रोत: आईओसी

145वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर: कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 145वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular