HomeShare Marketगुड न्यूज! ट्रेन में सफर के दौरान अब कंबल-चादर की टेंशन नहीं,...

गुड न्यूज! ट्रेन में सफर के दौरान अब कंबल-चादर की टेंशन नहीं, रेलवे ने बहाल की सुविधा

ट्रेन के एसी कोच में सफर करने जा रहे हैं तो अब चादर और कंबल लेकर जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू होगी। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से करीब 2 साल तक रेलवे की ओर से बेडरोल, कंबल आदि के इंतजाम पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, इस दौरान रेलवे की ओर से उन यात्रियों को बेडरोल किट दिया जा रहा था जो खरीदने में रुचि रखते थे। सेवा को आवश्यकता के आधार पर बनाया गया था।

ये पढ़ें-एक ऑर्डर से इस शेयर में हुई तगड़ी खरीदारी, 390 रुपए के पार गया भाव

बता दें कि इसी साल 14 फरवरी से IRCTC ने ट्रेन में सफर के दौरान पूरी तरह पका हुआ भोजन परोसना शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular