Big Return in 3 Days: घरेलू शेयर बाजार में पिछले 4 दिन से गिरावट के बीच पिछले 3 दिन में एमआरपीएल (Mangalore Refinery And Petrochemicals) ने जहां 36.89 फीसद का रिटर्न दिया है तो वहीं चेन्नई पेट्रोलियम कार्पोरेशन (Chennai Petroleum Corporation ) ने 22.45 फीसद। ऑयल इंडिया (Oil India Share Price) ने भी इस अवधि में 11.60 फीसद का रिटर्न दिया है।
पेट्रोलियम कंपनी Mangalore Refinery And Petrochemicals के शेयर पिछले 3 साल से अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। बुधवार को बाजार में गिरावट के बीच भी यह स्टॉक 9.11 फीसद चढ़ा। एक हफ्ते में यह 42.25 फीसद का रिटर्न दे चुका है, जबकि पिछले एक महीने में इसने 181.29 फीसद की तगड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को एनएसई पर यह 118 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का हाई 127.65 रुपये और लो 37.05 रुपये है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस स्टॉक में अभी भी खरीदारी का मौका है और जिनके पास है, वो होल्ड करें। हालांकि कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने एडावाइजर की सलाह अवश्य ले लें।
इन दो बीमा कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के लो पर, Buy, Sell या Hold, जानें क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
अगर Chennai Petroleum Corporation की शेयरों की बात करें तो बुधवार को एनएसई पर यह 1.37 फीसद ऊपर 374.50 रुपये पर बंद हुआ, जबकि एक हफ्ते में यह 26.99 फीसद उछल चुका है। वहीं इस स्टॉक ने एक महीने में 32.52 फीसद का रिटर्न दिया है। अगर पिछले 3 महीने के इसके प्रदर्शन की बात करें तो यह स्टॉक 229.81 फीसद उछला है। पिछले एक साल में यह 176.54 फीसद का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 417.85 रुपये और लो 94.45 रुपये है। एक्सपर्ट इस स्टॉक को अभी बेचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने एडावाइजर की सलाह अवश्य ले लें।
गैस एंड पेट्रोलियम सेक्टर का एक अन्य स्टॉक Oil India भी पिछले तीन दिनों में अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। भले ही यह स्टॉक बुधवार को 2.18 फीसद नीचे बंद हुआ, इसके बावजूद 3 दिन में इसने 11.60 फीसद का रिटर्न दिया है। वहीं अगर पिछले एक हफ्ते में इसने 14.38 और एक महीने में 21.81 फीसद का मुनाफा दिया है। अगर एक साल की बात करें तो यह 97.78 फीसद उुछला है। इसका 52 हफ्ते का हाई 301.20 रुपये और लो 139.40 रुपये है। अगर एक्सपर्ट की राय मानें तो 11 इसे तुरंत खरीदने की सलाह दे रहे हैं, जबकि 2 खरीदने की। इनके अलावा 2 एक्सपर्ट होल्ड रखने और एक बेचने की सलाह दे रहा है। शेयर बुधवार को 280.05 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)