Share Market Live Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 114 अंकों की गिरावट के साथ 59333 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी ने भी आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। शुरुआती कारोबार में ही अडानी ग्रुप के स्टॉक्स राकेट बन गए। अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी गैस, अडानी ग्रीन में शानदार उछाल देखी जा रही है।
एक हफ्ते में इन शेयरों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 370 अंकों के नुकसान के साथ 59076 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 17702 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक, सनफार्मा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और मारुति के अलावा सभी स्टॉक लाल निशान पर थे।
इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल
संबंधित खबरें
विश्लेषकों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखी गई और यह प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है। अगले सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दो कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं, जिसका असर बाजार पर देखा जा सकेगा। टीसीएस का परिणाम 11 अप्रैल और इंफोसिस का 13 अप्रैल को जारी होगा। उनका कहना है कि इनके अलावा वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख का भी शेयर बाजार पर असर रहेगा।