HomeShare Marketगर्मी में नींबू ने निकाला महंगाई का रस! कई गुना बढ़ गई...

गर्मी में नींबू ने निकाला महंगाई का रस! कई गुना बढ़ गई है कीमत

तपती गर्मी में राहत के लिए नींबू-पानी या नींबू-शिकंजी पीना चाहते हैं तो अब आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसकी सबसे बड़ी वजह नींबू के दाम हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों में नींबू की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। नींबू की कीमत अब 10 रुपए प्रति पीस हो गई है। 

कमीशन एजेंट और ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विलास भुजबल के मुताबिक जनवरी में एक नींबू की कीमत 2 रुपए थी। मार्च में यह बढ़कर 5 रुपए हो गई और अब अप्रैल में इसकी कीमत बढ़कर 10 रुपए प्रति पीस हो गई है। थोक बाजार में 300-500 प्रति बैग नींबू की कीमत 2,000 से 2,500 रुपए के बीच है। भुजबल के मुताबिक एक बैग में नींबू की मात्रा उसके आकार पर तय की जाती है। फिलहाल थोक बाजार में एक नींबू की कीमत 8 से 10 रुपए है। अगले दो महीनों में कीमत समान रहने या बढ़ने की उम्मीद है।

किलो के हिसाब से समझें: देश की राजधानी दिल्ली में नींबू की कीमत 350- 400 रुपए प्रति किलो है। वहीं, मुंबई में 300-350 रुपए प्रति किलो है। बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो नींबू की कीमत 300-330 रुपए प्रति किलो है। 

संबंधित खबरें

ये पढ़ें-पेट्रोल पर टैक्स की मार, महज 1.5 Km के फासले पर 17 रुपये सस्ता मिल रहा है तेल

गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है कीमत: कारोबारियों का कहना है कि हर गर्मियों में, मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने के कारण नींबू की कीमत बढ़ जाती है। इस बार भी नींबू के दाम बढ़े हैं।

-नींबू के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमते हैं। पेट्रोल और डीजल रिकॉर्ड स्तर पर हैं। नींबू की ढुलाई गाड़ियों से होती है तो भाड़े भी अब पहले के मुकाबले ज्यादा लग रहे हैं। इस भाड़े की वसूली नींबू के दाम बढ़ाकर किए जा रहे हैं।

इसके अलावा नवरात्र और रमजान के महीने में नींबू की खपत ज्यादा हो जाती है। वहीं उत्पादन भी बहुत ज्यादा नहीं होता है। इस वजह से भी नींबू के दाम बढ़ रहे हैं। नींबू के दाम बढ़ जाने की वजह से शिकंजी से लेकर सलाद तक के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular