Multibagger Penny Stock: क्या आप पेनी स्टॉक (Penny stock) में निवेश की योजना बना रहे हैं? अगर हां! तो आप कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। यह इस साल के संभावित मल्टिबैगर शेयरों में से एक हैं। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation share price) पिछले एक साल में 7,925 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। वहीं, इस साल 2022 में अब तक यह शेयर ने 999 फीसदी का तगड़ा रिटर्न (Mulibagger stock return) दिया है। पिछले कई सत्रों से यह शेयर लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है और इस साल अब तक यह शेयर 2 रुपये से बढ़कर 31 रुपये के पार पहुंच चुका है। आइए जानते हैं डिटेल में…
32 रुपये के पार पहुंचा स्टॉक
सालभर में यह शेयर 40 पैसे (18 March 2021 एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर आज 32.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। सालभर में कंपनी के शेयर ने 7,925 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, इस पैकेजिंग मल्टीबैगर शेयर ने साल 2022 में अब तक 999.32% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation Ltd.) 2.92 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर अब 32.10 रुपये पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- रूस से तेल खरीदने की खबरों के बीच भारत को इतिहास की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका? कहा जब हिस्ट्री लिखा जाएगा तब…
कंपनी के शेयर एक महीने पहले (13 फरवरी 2022) को 13.53 रुपये के स्तर पर थे, इस दौरान इस शेयर में 137.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 21.13% बढ़ा है।
निवेशकों को 10 गुना तक फायदा
कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में अगर किसी निवेशक ने सालभर पहले 40 पैसे के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 80.25 लाख रुपये होती। अगर किसी निवेशक ने इस साल के पहले कारोबारी दिन (3 जनवरी 2022) में इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम बढ़कर 10.99 लाख रुपये होती। वहीं, एक महीने पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 13.53 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 2.38 लाख रुपये हो जाती। यानी कि महीने भर में ही निवेशकों को डबल से ज्यादा फायदा होता।
यह भी पढ़ें- इस दिवालिया कंपनी के 15 रुपये के शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, वजह जान हर कोई लगा रहा दांव
Kaiser Corporation का कारोबार
कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में कंपनी सितंबर, 1993 में मुंबई में शुरू हुई थी। 15 मार्च, 1995 को, कंपनी को कैसर प्रेस लिमिटेड नाम से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया था। 5 नवंबर 2013 को कंपनी का नाम बदलकर “कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” कर दिया गया। कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड (केसीएल) लेबल, स्टेशनरी आर्टिकल्स, पत्रिकाओं और कार्टन का व्यवसाय करती है। केसीएल ने अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल हीट ट्रेसिंग और टर्नकी परियोजनाओं में भी काम करती है।