HomeShare Marketगदर मचा रहे ये 4 पेनी स्टॉक, 52 दिन में ही निवेशकों...

गदर मचा रहे ये 4 पेनी स्टॉक, 52 दिन में ही निवेशकों को 1,000% से ज्यादा का रिटर्न, आपके पास हैं क्या ये शेयर?

Multibagger stocks list 2022: अगर आप इस साल के मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stock list) की तलाश में हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको साल 2022 के 4 मल्टीबैगर पेनी स्टाॅक्स (penny stocks list for 2022) के बारे में बता रहे हैं, जिसने अबतक 52 ट्रेडिंग सेशंस में 1000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न (Stock return) दिया है।

1. SEL Manufacturing: एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर 44.40 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 529.55 रुपये पर पहुंच गया है। SEL Manufacturing के शेयर इस शेयर साल 2022 में अब तक 1,092.68% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। यानी इस शेयर ने 2022 के अब तक के 52 कारोबारी सत्र में ही निवेशकों को हजार गुना से ज्यादा का फायदा कराया है। अगर एक कोई निवेश इस शेयर में इस साल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह रकम 11.92 लाख रुपये होती। 

यह भी पढ़ें- 25 रुपये के इस शेयर ने कर दिया कमाल! निवेशकों के 1 लाख को बना दिया सीधे ₹16 लाख 

2. Sezal Glass: सेज़ल ग्लास के शेयर 25.50 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 287.40 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 1,027.06% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है।  अगर एक कोई निवेश इस शेयर में इस साल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह 11.27 लाख रुपये होती। 

3. Kaiser Corporation: कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 2.92 रुपये (एनएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 33.70 रुपये पर पहुंच गया है। इस पैकेजिंग मल्टीबैगर शेयर ने साल 2022 में अब तक 1,054.11% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर एक कोई निवेश इस शेयर में इस साल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह रकम 11.54 लाख रुपये होती। 

यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: होली के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज कितने में मिल रहा 1 लीटर फ्यूल?

4. Shanti Educational: शांति एजुकेशनल के शेयर 99.95 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 867.80 रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 768.23% का जोरदार रिटर्न दिया है। अगर एक कोई निवेश इस शेयर में इस साल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह रकम 8.68 लाख रुपये होती। 

RELATED ARTICLES

Most Popular