HomeShare Marketगदर काट रहे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर, 5 दिन में...

गदर काट रहे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर, 5 दिन में 39% की तेजी, करोड़ों शेयरों की डील

ऐप पर पढ़ें

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर इन दिनों बाजार में गदर काट रहे हैं। कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी बनी हुई है। रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर शुक्रवार को करीब 8 पर्सेंट की तेजी के साथ 32.99 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का यह एक साल का नया हाई है। रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 5 दिन में 39 पर्सेंट का उछाल आया है। एक साल के निचले स्तर से कंपनी के शेयरों में 265 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। 

4 साल में शेयरों में 2800% का उछाल, करोड़ों शेयरों की डील
अपने ऑल टाइम हाई से 99 पर्सेंट लुढ़कने के बाद रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 4 साल में 2800 पर्सेंट का उछाल आया है। रिलायंस पावर के शेयर 27 मार्च 2020 को 1.13 रुपये पर थे, जो कि 5 जनवरी 2024 को 32.99 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले ट्रेडिंग सेशन में रिलायंस पावर में 2 बल्क डील्स हुई हैं। BSE के डेटा के मुताबिक, Hrti Pvt Ltd ने 28.76 रुपये के औसत दाम पर 1.95 करोड़ शेयर खरीदे हैं और 28.64 रुपये के एवरेज रेट पर 1.86 करोड़ शेयर बेचे हैं।

यह भी पढ़ें- 54 रुपये का शेयर 252 रुपये पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 367% का तगड़ा फायदा

6 महीने में कंपनी के शेयरों में 130% की तेजी
रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले 6 महीने में ताबड़तोड़ तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 130 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 5 जुलाई 2023 को 14.37 रुपये पर थे, जो कि 5 जनवरी 2024 को बढ़कर 32.99 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में 47 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 22.30 रुपये से बढ़कर 32.99 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.05 रुपये है। वहीं, रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 32.99 रुपये है।

यह भी पढ़ें- डिफेंस स्टॉक शेयर बाजार में गरजा, आज बना नया रिकॉर्ड, शेयर 4% चढ़े

RELATED ARTICLES

Most Popular