HomeShare Marketगदर काट रहा यह IPO, 413 गुना लग गया दांव, अभी है...

गदर काट रहा यह IPO, 413 गुना लग गया दांव, अभी है पैसे लगाने का मौका

ऐप पर पढ़ें

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के आईपीओ पर लोग टूटकर पैसे लगा रहे हैं। कंपनी के आईपीओ पर अभी तक 413 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में अभी दांव लगाने का मौका बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ 2 जनवरी 2024 तक खुला है। के सी एनर्जी का आईपीओ (Kay Cee Energy IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 28 दिसंबर 2023 को खुला था। ग्रे मार्केट में भी के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयर गदर काट रहे हैं। के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयर ग्रे मार्केट में 120% से ज्यादा के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

119 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं शेयर
के सी एनर्जी के आईपीओ (Kay Cee Energy IPO) का प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 65 रुपये के फायदे पर पहुंच गए हैं। 54 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी के शेयर 119 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में जिन निवेशकों को के सी एनर्जी के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन ही 120 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। के सी एनर्जी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 3 जनवरी 2024 को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर 5 जनवरी 2024 को लिस्ट होंगे।  

यह भी पढ़ें- बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान

413 गुना से ज्यादा लग गया IPO पर दांव
के सी एनर्जी के आईपीओ पर अभी तक टोटल 414.70 गुना दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 619.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 459.93 गुना सब्सक्राइब हो गया है। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 18.42 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को 108000 रुपये लगाने पड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- नए साल पर आई बड़ी खुशखबरी, दिसंबर में GST कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये

क्या काम करती है कंपनी 
के सी एनर्जी एंड इंफ्रा की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स के कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग की सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RRVPNL) जैसी सरकारी इकाइयों के लिए इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का काम करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular