HomeShare Marketगजब: ₹2 के शेयर ने एक लाख को बना दिया ₹11 करोड़,...

गजब: ₹2 के शेयर ने एक लाख को बना दिया ₹11 करोड़, एक्सपर्ट बोले- 2985 रुपये पर जाएगा भाव, खरीदो

ऐप पर पढ़ें

Multibagger Stock: शेयर बाजार के लंबी अवधि के निवेशकों को मुनाफा होता है। आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसने अपने लंबी अवधि के शेयरहोल्डर्स को करोड़पति बनाने का काम किया है। हम बात कर रहे हैं एसआरएफ लिमिटेड (SRF Limited) के शेयरों की। SRF Limited के शेयर ने लगभग 24 साल में 114,705 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 2 रुपये से बढ़कर 2,365 रुपये तक पहुंच गया। ब्रोकरेज इस शेयर पर अभी भी बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। 

2985 रुपये का टारगेट प्राइस
जेएम फाइनेंशियल ने एसआरएफ के शेयर पर 2985 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और इसपर अपनी ‘बाय’ रेटिंग रखी है। बता दें कि SRF डायवर्सिफाइड सेक्टर में सक्रिय है। यह साल 1970 की कंपनी है। यह एक एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 70,223.04 करोड़ रुपये है। बता दें कि 31-दिसंबर-2022 तक कंपनी में प्रमोटरों की 50.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई के पास 18.31 प्रतिशत, डीआईआई की 14.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

यह भी पढ़ें- पैन-आधार लिंकिंग की नई डेडलाइन: इस बार चूके तो देना होगा ₹10000 का जुर्माना, वित्त मंत्री ने भी किया अलर्ट  

कंपनी के शेयर ने बनाए 11 करोड़
SRF Limited के शेयर प्राइस हिस्ट्री देखें तो 1999 में इस शेयर की कीमत मात्र 2 रुपये थी और अब 6 अप्रैल 2023 को यह शेयर 2,365 रुपये तक पहुंच गया। यानी इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 114,705.83% का रिटर्न दिया है। इस हिसाब से अगर किसी निवेशक ने 24 साल पहले इस काउंटर में एक लाख रुपये लगाए होते तो उसे आज की तारीख में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा होता। 

RELATED ARTICLES

Most Popular