HomeShare Marketगजब! इस पेनी शेयर ने केवल 6 महीने में 1 लाख रुपये...

गजब! इस पेनी शेयर ने केवल 6 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया 10 करोड़, दिया एक लाख पर्सेंट का रिर्टन

Multibagger Stock: एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ( Sel Manufacturing Company Ltd) के शेयरों ने कमाल कर दिया है। इस शेयर ने पिछले छह महीने में एक लाख पर्सेंस से ज्यादा का रिटर्न (Multibagger stock return) देकर निवेशकों को करोड़पति बना दिया। दरअसल, कंपनी के शेयर पिछले कुछ सत्रों से लगातार अपर सर्किट मार रहा है। कंपनी के शेयर इस साल अब तक सात गुना से ज्यादा भाग चुका है।  

6 महीने में 102,342.86% का रिटर्न
यह मल्टीबैगर स्टॉक NSE पर 27 अक्टूबर 2021 को 35 पैसे के स्तर पर बंद हुआ था। छह महीने बाद अब इस स्टॉक की कीमत 358.55 रुपये हो गई है। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 102,342.86 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से बढ़कर पर 358.55 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने 707.55 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक महीने में यह शेयर 140.15% फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 15.74% भागा है।

यह भी पढ़ें- महिला दिवस विशेष: एक करोड़ से ज्यादा राशि का बीमा चुनने वाली महिलाओं की संख्या 45% बढ़ी

निवेशकों को 10 करोड़ से ज्यादा का फायदा
अगर किसी निवेशक ने छह माह पहले इस स्टॉक में  35 पैसे के प्रति शेयर के हिसाब से एक लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी रकम आज 10 करोड़ रुपये हो गई होती। वहीं, इस साल अगर किसी निवेशक ने 44.40 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से एक लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम 8 लाख रुपये हो जाती। वहीं, एक महीने में यह रकम 2.55 लाख रुपये होती। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी में लगा सकते हैं दांव, 575 रुपये पर जाएगा शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का कारोबार
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना 1959 में हुई थी। कंपनी टैक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। टेक्‍स्‍टाइल ग्रुप प्रमोटर, Arr Ess लीडिंग एज प्राइवेट लिमिटेड, जिसके पास SEL मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयरों का लगभग 75 फीसदी हिस्सा है, ने हाल ही में भारतीय एक्सचेंजों को सूचित किया है कि उन्होंने SBICAP ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के पक्ष में SEL मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर गिरवी रखे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular