HomeShare Marketखूब खरीदे जा रहे मुकेश अंबानी की रिलायंस के शेयर, रिटेल कारोबार...

खूब खरीदे जा रहे मुकेश अंबानी की रिलायंस के शेयर, रिटेल कारोबार पर आया ये अपडेट

बीते 2 दिन कारोबारी दिन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए काफी अच्छे हैं। इन दो दिनों में रिलायंस के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी आई है। वहीं, मार्केट कैपिटल भी 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। 

कितना है शेयर भाव: फिलहाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2393.25 रुपए है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 1.68 फीसदी की तेजी आई है। आपको बता दें कि बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पांच प्रतिशत का उछाल आया। इस दिन शेयर 5.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,353.80 रुपये पर पहुंच गया था। इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज हुई थी।

इस तेजी से बीएसई में कंपनी का मार्केट कैपिटल 78,955.29 करोड़ रुपये बढ़कर 15,92,304.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। अब गुरुवार की बढ़त के बाद रिलायंस का मार्केट कैपिटल 16,18,991.52 करोड़ रुपए है।

ये पढ़ें-अडानी बदलेंगे दिवालिया कंपनी की किस्मत, खबर सुन इस शेयर को खरीदने की लगी होड़

रिलायंस रिटेल पर आई अपडेट: इस बीच, भारत के खुदरा बाजार में अपना दबदबा कायम करने की कवायद में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को नोटिस भेजा है। ये नोटिस उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने के लिए है, जिन्हें उसने पहले अपने अधिकार में लिया था। किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह के मुताबिक उसे 835 फ्यूचर रिटेल स्टोर और 112 फ्यूचर लाइफस्टाइल स्टोर के पट्टे खत्म करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

ये पढ़ें-दिवालिया फर्म की किस्मत बदलेगी Tata की कंपनी, बढ़ी शेयर की खरीदारी

पिछले महीने रिलायंस रिटेल ने ऐसे स्टोरों का कब्जा ले लिया था जिनका किराया फ्यूचर समूह नहीं चुका पा रहा था। फिर ये स्टोर फ्यूचर समूह को परिचालन के लिए किराये पर दिए गए।

फ्यूचर रिटेल के मुताबिक रिलायंस की कंपनियों की ओर से कुछ संपत्तियों के उप-पट्टे समाप्त करने के नोटिस मिले हैं जिनमें 342 बड़े स्टोर (बिग बाजार, फैशन बाजार), 493 छोटे स्टोर (ईजी डे और हैरिटेज स्टोर) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular