Gold Price Today: शादी के इस सीजन में सोना और चांदी (gold silver price) खरीदना सस्ता हो गया है। सोने-चांदी के रेट में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 205 रुपये टूटकर 50,487 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि पिछले चार सत्रों से लगातार सोना चांदी सस्ता हो रहा है।
चांदी की कीमत 926 रुपये कम
चांदी की कीमत भी 926 रुपये की गिरावट के साथ 59,959 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,885 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस रही जबकि चांदी 21.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।
यह भी पढ़ें- 7 रुपये का यह शेयर आज ₹94 का हुआ, 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव, 1 लाख का बन गया ₹12.22 लाख
क्या कहते हैं जानकार?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में नरमी का रुख रहा। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.41 प्रतिशत टूटकर 1,825 डॉलर प्रति औंस रह गयी। डॉलर के मजबूत होने तथा बांड प्रतिफल में कमी से सोने की कीमत पर असर पड़ा है।’’