HomeShare Marketखुशखबरी: सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव, चेक...

खुशखबरी: सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव, चेक करें पूरे सप्ताह का हाल

Gold Silver Weekly Price: भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (7 मार्च से 11 मार्च के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भयंकर उतार-चढ़ाव रहा। सप्ताहभर में सोने के दाम में 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी 867 रुपये तक सस्ती हुई है। 
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (11 मार्च) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (7 मार्च) के 53,595 रुपये मुकाबले 52,462 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 7 मार्च को 70580 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 11 मार्च को 69713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, ₹10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल
IBJA के मुताबिक, 7 मार्च को 24 कैरेट का सोना 53,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। यह 8 मार्च को 47 रुपये घटकर 53,548 रुपये पर आ गया जो अगले ही दिन 9 मार्च को 407 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 53,141 रुपये पर आ पहुंचा। 10 मार्च को सोने का भाव 52,880 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 216 रुपये कम है। इसी तरह 995 यानी 22 कैरेट सोने के दाम में 1,128 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- EPFO- सरकार पीएफ पर 45 साल में सबसे कम ब्याज देगी, नौकरीपेशा लोगों को होगा इतने रुपये का नुकसान!

शनिवार और रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब कि इंडियन बुल एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) छुट्टी के कारण  शनिवार और रविवार को सोने-चांदी का रेट जारी नहीं करती है। IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular