Gold Price Today: सोने की कीमतों (Gold price today) में आज गिरावट दर्ज की गई। लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.28% गिरकर 51,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.5% बढ़कर 66,623 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। ग्लोबल मार्केट में आज अमेरिकी डॉलर के स्थिर होने से सोने के भाव गिरे हैं। हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,929.31 डॉलर प्रति औंस पर था।
डॉलर इंडेक्स आज लगातार तीन सत्रों की बढ़त के बाद 98.960 पर स्थिर रहा। पिछले महीने घरेलू बाजारों में सोने की दरें 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। इस हिसाब से सोना अब तक करीबन 4000 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, एमसीएक्स पर अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.6% बढ़कर 24.64 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.6% गिरकर 980.36 डॉलर हो गया।
यह भी पढ़ें- रॉकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, दो महीने में निवेशकों को 160% का रिटर्न, क्या अब शेयर को बेच देना चाहिए?
संबंधित खबरें
सर्राफा बाजार का हाल
आज सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना (Gold price today) 61 रुपये सस्ता होकर 51451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है, जबकि चांदी के रेट (silver price today) में 63 रुपये की मजबूती आई है। चांदी का बंद भाव आज 66468 रुपये प्रति किलो रहा।
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 2 स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली का ‘ओवरवेट’ टैग, बिग बुल का भी फेवरेट, अभी दांव लगाने पर बड़ा मुनाफा
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विश्लेषकों का कहना है कि सोना 52,000-50,000 के स्तर के भीतर कारोबार करेगा। राहुल कलंत्री, वीपी कमोडिटीज, मेहता इक्विटीज ने कहा, “सोना ₹51,220–50,980 पर रह सकता है, जबकि प्रतिरोध ₹51,880–52,085 पर है। चांदी का समर्थन ₹65,850- 65,280 पर है जबकि प्रतिरोध ₹67,100-67510 पर है। ”