ऐप पर पढ़ें
IPO: एसएमई आईपीओ के इस समय शेयर बाजार में धूम मची हुई है। हाल ही में कई कंपनियों के आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। सोमवार को एक और एसएमई कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ। जिसके खुलते ही निवेशक उसे सब्सक्राइब करने के लिए टूट पड़े। ओपनिंग के पहले दिन कुछ ही घंटे के अंदर यह आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। हम बात कर रहे हैं। एमकॉन रसायन इंडिया लिमिटेड (MCON Rasayan India Ltd) की। कंपनी का आईपीओ 6 मार्च को क्लोज होगा। बता दें, आईपीओ का प्राइस बैंड 40 रुपये है।
100 रुपये से कम की कीमत वाले आईपीओ को लेकर आई गुड न्यूज
कंपनी के आईपीओ का साइज 17,10,000 शेयरों का है। पहले दिन रिटले सेक्शन में 23.41 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स सेक्शन में 7.42 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। बता दें, पहले दिन की समाप्ति के बाद 17,10,000 शेयरों पर 2,56,44,00 बोलियां प्राप्त हुई थी।
इस आईपीओ के लिए कंपनी 3000 शेयरों का लॉट साइज तय किया है। यानी एक रिटेल निवेशक को कम से कम 1,20,000 रुपये आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए दांव पर लगाने होंगे। कंपनी की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगा। बता दें, कंपनी में मौजूदा प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सदारी 91.45 प्रतिशत की है। लेकिन आईपीओ के बाद यह घटकर 66.64 प्रतिशत हो जाएगी।