HomeShare Marketखराब लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर खरीदने टूटे निवेशक, 20% का लगा...

खराब लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर खरीदने टूटे निवेशक, 20% का लगा अपर सर्किट, एक्सपर्ट बोले- अब बेच दो

ऐप पर पढ़ें

Innova Captab Share: इनोवा कैपटैब के शेयरों की आज शुक्रवार को सपाट लिस्टिंग हुई थी। इनोवा कैपटैब के शेयर आज बीएसई पर 2% प्रीमियम के साथ 456.10 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, एनएसई पर यह शेयर 452.10 पर लिस्ट हुए। इसका आईपीओ प्राइस 448 रुपये प्रति शेयर पर था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह शेयर 542.50 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों 20 पर्सेंट की तगड़ी तेज देखी गई। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 21% का मुनाफा हो गया। 

क्या है एक्सपर्ट की राय?
शेयर बाजार के एनालिस्ट के मुताबिक, पब्लिक इश्यू को जोरदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद निवेशकों ने इनोवा कैपटैब के शेयरों पर अपना भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बाजार धारणा भी इनोवा कैपटैब शेयरों के प्रति उनके दृढ़ विश्वास को बढ़ा रही है। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “मेरा सुझाव है कि निवेशकों को मुनाफावसूली करनी चाहिए और बाहर निकलना चाहिए क्योंकि भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली शुरू होने पर तेज गिरावट आ सकती है।”

2023 में बाजार की मदमस्त चाल, टूटे सारे रिकॉर्ड, निवेशकों ने बनाए ₹80.62 लाख करोड़

जानिए अन्य डिटेल
इनोवा कैपटैब के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 55.26 गुना अभिदान मिला था। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 320 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर और 5,580,357 शेयर की बिक्री पेशकश शामिल थी। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 426-448 रुपये प्रति शेयर था। इनोवा कैपटैब एक एकीकृत दवा कंपनी है। इसकी अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण, दवा वितरण, विपणन तथा निर्यात सहित दवा के विभिन्न क्षेत्रों में उपस्थिति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular