HomeShare Marketखत्म हुआ इंतजार! 18 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का IPO,...

खत्म हुआ इंतजार! 18 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का IPO, टाटा मोटर्स बेचेगी स्टेक, मिली मंजूरी

ऐप पर पढ़ें

Tata Technologies Ltd IPO: शेयर बाजार के निवेशकों को एक बार फिर टाटा ग्रुप (Tata Group) के आईपीओ में दांव लगाने का मौका मिलेगा। दरअसल, 18 साल बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) आ रहा है। बता दें कि 18 साल पहले साल 2004 में टीसीएस का आईपीओ आया था। उसके बाद अब टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ (Tata Tech IPO) लाने की तैयारी चल रही है। बता दें दि टाटा टेक टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। आज सोमवार को टाटा मोटर्स (Tata motors) ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने आईपीओ के जरिए उसकी सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata technology) में पार्शियल विनिवेश की मंजूरी दे दी है। 

आईपीओ पर चल रहा काम
व्हीकल बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि फिलहाल आईपीओ को लेकर योजना बन रही है और जब कोई योजना तैयार होगी तो कंपनी ऐलान करेगी। हालांकि, आईपीओ बाजार की स्थितियों, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अनुमोदन सहित अन्य नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा।  

बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी में टाटा मोटर्स की 72.48 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहीं. अल्फा टीसी होल्डिंग्स की कंपनी में 8.96 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की कंपनी में 4.48 प्रतिशत की हिस्सेदारी है कंपनी के अन्य निवेशकों में टाटा मोटर्स फाइनेंस, टाटा एंटरप्राइजेस ओवरसीज आदि शामिल हैं।

पहले ही दिन हर शेयर पर 97% का होगा मुनाफा, ₹42 के IPO को पर टूटे निवेशक, 15 दिसंबर लिस्टिंग डेट

कंपनी के बारे में जानिए
कंपनी प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विस में है। टाटा टेक का खासकर ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, औद्योगिक मशीनरी और उद्योग सेक्टर पर फोकस है। इसका हेड क्वार्टर पुणे में है। दुनियाभर में इसके 18 डिस्ड्रब्यूटर्स सेंटर हैं। वहीं, इसमें  9300 कर्मचारी है। यह टाटा ग्रुप की मुनाफे वाली कंपनी है। बता दें कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में टाटा टेक का राजस्व 3529.6 करोड़ रुपये था।

RELATED ARTICLES

Most Popular