जब भी कोई व्यक्ति किसी बैक या अन्य वित्तीय संस्थान से लोन के लिए आवेदन करता है तो उसकी आयु, आय और पेशे के साथ क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) को भी ध्यान में रखा जाता है।
Paytm को लगा एक और झटका, घटाकर 450 रुपये किया शेयर का टारगेट प्राइस
क्रेडिट स्कोर कम होने पर लोन आवेदन खारिज हो सकता है या फिर लोन पर अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर काफी अहम है। यह पूरी चुकौती अवधि के दौरान असर डालता है। जानकारों के मुताबिक, कम क्रेडिट स्कोर पर ज्यादा ब्याज देना पड़ता है जबकि अच्छे क्रेडिट स्कोर पर कम ब्याज लगता है।
बैंक आमतौर पर एक साल में क्रेडिट स्कोर की समीक्षा करते हैं। इस दौरान क्रेडिट स्कोर में कमी या बढ़ोतरी से ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, लोन लेने वाले के क्रेडिट स्कोर में 50 बेसिस अंक की कमी होने पर ही बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हैं।
सिबिल स्कोर के अनुसार ब्याज दर (% प्रतिवर्ष)
बैंक
क्रेडिट स्कोर का स्तर
700 से कम
700 से 750
750 से 800
800 से ज्यादा
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
6.80-7.80
6.50-6.80
6.40-6.50
6.4
बैंक ऑफ इंडिया
6.70-8.35
6.60-6.70
6.5
6.5
पीएनबी
6.85-7.80
6.50-7.20
6.50-7.00
6.50-7.00
एसबीआई
6.80-6.90
6.70-6.80
6.7
6.7
यूको बैंक
6.7
6.50-6.70
6.50-6.60
6.50-6.60
यूनियन बैंक
6.85-7.40
6.60-7.05
6.6
6.6
एलआईसी हाउसिंग
6.75-8.05
6.70-7.50
6.70-7.50
6.70-7.50
पीएनबी हाउसिंग
8.55-9.75
7.50-8.60
6.75-7.95
6.75-7.75
नोट: ब्याज दरें बैंकों और एनबीएफसी की वेबसाइट से ली गई हैं। वास्तविक ब्याज दरें इससे भिन्न हो सकती हैं।
चिकन की कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी, यूक्रेन-रूस युद्ध से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी
लोन की राशि से पड़ता है असर
ब्याज की दरों पर लोन की राशि से भी असर पड़ता है। उदाहरण के लिए- आपका क्रेडिट स्कोर 800 से ऊपर है और होम लोन की राशि 30 लाख रुपये है तो बैंक आपको 6.70 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर पर भी लोन दे देगा। यदि लोन की राशि एक करोड़ रुपये से ज्यादा है तो ब्याज की दर 7.50 प्रतिशत प्रतिवर्ष होगी।