HomeShare Marketक्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी,...

क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सबसे सस्ता ₹79.74 लीटर फ्यूल

Petrol Diesel Price Today 24 Sept: सरकारी तेल कंपनियों ने आज  सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के लिए  नए रेट जारी कर दिए हैं। क्रूड ऑयल 90 डॉलर पर आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price today) की कीमतों में राहत कोई बदलव नहीं है। आज भी कीमत स्थिर ही रखा गया है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये और डीजल  89.62  रुपये खर्च करने पड़ेंगे। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 126वें दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यहां मिल रहा सबसे महंगा और सस्ता तेल
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

यह भी पढ़ें- IPO का कमाल: 56% प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं इस कंपनी के शेयर, सोमवार को है लिस्टिंग डेट 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.45    95.85
गोरखपुर    96.58    89.75
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
जयपुर 108.48     93.72 
अगरतला 99.49   88.44
आगरा    96.35    89.52
लखनऊ    96.57    89.76
पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
देहरादून – 95.35    90.34    
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
धनबाद    99.80    94.60    
फरीदाबाद    97.49    90.35  
गंगटोक    102.50    89.70    
गाजियाबाद    96.50    89.68    

यह भी पढ़ें- 58वें दिन से अपर सर्किट में यह शेयर, 3 महीने में दिया 1500% रिटर्न, आखिर क्या करती है कंपनी? 

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular