बिटक्वाॅइन (BitCoin) की कीमतों में उतार और चढ़ाव का दौर जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें एक बार फिर से 31000 डाॅलर के नीचे आ कर ट्रेड कर रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बिटक्वाॅइन की कीमतों में 3% की गिरावट देखने को मिली है। आज यानी गुरुवार की सुबह बिटक्वाॅइन 30,173 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। बता दें, नवंबर 2021 की तुलना में बिटक्वाॅइन की कीमतें 34% नीचे आकर ट्रेड कर रही हैं।
निवेशकों की चिंता बढ़ती मौद्रिक दर और मुश्किल बनते रेगुलेशन की वजह से बिटक्वाॅइन की कीमतें 30,000 डाॅलर के आस-पास बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: ये 4 सरकारी बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहे हैं सबसे अधिक ब्याज, SBI नहीं है इस लिस्ट में शामिल
दूसरी तरफ ईथर की कीमतों में आज 2% की गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह ईथर क्वाॅइन 1,792 डाॅलर पर ट्रेड कर रही थी। DogeCoin की कीमतों में 2% और ShibaInu की कीमतों में 1% की गिरावट पिछ्ले 24 घंटे के दौरान देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप भी 2% घटकर 1.29% डाॅलर हो गई है।
बीते 24 घंटे के दौरान Cardano, Stellar, Uniswap, XRP, Litecoin, Tron, Tether, Polygon की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।