पिछले 24 घंटे के दौरान बिटक्वाॅइन की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि एक बिटक्वाॅइन की कीमत 16% घटकर 22,461.51 डाॅलर हो गई है। अगर हम बीते एक सप्ताह पर नजर दौड़ाएं तो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 28% की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इतनी गिरावट के बावजूद भी यह मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।
यह भी पढ़ें: अडानी के इस 9 रुपये वाले स्टाॅक ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 1 लाख के निवेश पर मिला 2.2 करोड़ रुपये
लगातार जारी गिरावट के बीच भी Publish (News) ब्लाॅकचेन ने पिछले 24 घंटों के दौरान 153.73% की उछाल का दावा किया है। यह क्रिप्टोकरेंसी अभी 0.022507 डाॅलर पर ट्रेड कर रही है। बता दें, इसका मार्केट कैप 4,487,655 डाॅलर है। इसके अलावा META WORLD ने 133.15+ प्रतिशत, Enigma +111.18% और ASYAGRO की कीमतों में 84.44% की उछाल देखने को मिली है।
वहीं, दूसरी तरफ Teloscoin की कीमतों में 98.58%, MoonRaise की कीमतों में 91.69% और Wild Island Game की कीमतों में 88.79% की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप भी घटकर 900 अरब डाॅलर हो गया है। बता दें, जब मार्केट अपने आल टाइम हाई पर था तब क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंच गया था।
संबंधित खबरें
बाजार की खराब हालत की वजह से होगी कर्मचारियों की छटनी!
क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बीच क्रिप्टो डाॅट काॅम के सीईओ का कहना है 260 कर्मचारियों की जाएगी। वहीं, क्रिप्टो लेंडिंग प्लेटफाॅर्म BlockFi बाजार की स्थितियों के कारण 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी करेगा।