ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का बाजार (Cryptocurrency market) मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। पिछले 24 घंटे में डिजिटल करेंसी के मार्केट कैप में 0.43 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पॉप्यूलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में मंगलवार को 0.61 पर्सेंट की कमी देखी गई। बिटकॉइन मंगलवार को 21,316 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। बिटकॉइन का स्टेक मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 39.86 पर्सेंट रहा जो सोमवार से 0.23 पर्सेंट कम था। हलांकि मंगलवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के उपर 1.03 ट्रिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए साल 2020 और 2021 अच्छा रहा जबकि साल 2022 की शुरुआत से हीं इसमें गिरावट जारी रही।
यह भी पढ़ें-निवेशकों के लिए खुशखबरी, 24 अगस्त को खुल रहा है इस कंपनी का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP सबकुछ
ईथर (Ether) ने पकड़ी रफ्तार तो बीएनबी (BNB) ने लगाया गोता
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ईथर में मंगलवार को तेजी देखी गई। ईथर की मार्केट कैप मंगलवार को 1.39 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,623 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं दूसरी ओर बिनेंस स्मार्ट चेन की बीएनबी के मार्केट कैप में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। बीएनबी की मार्केट कीमतों में मंगलवार को 1.39 पर्सेंट की कमी दिखाई परी।
यह भी पढ़ें-Infosys ने जून तिमाही के लिए कर्मचारियों का ‘वैरिएबल-पे’ घटाया, ये है वजह
मिला-जुला रहा कई और क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप
अगर हम बात करें मंगलवार के क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की तो लगभग सभी बड़ी डिजिटल करेंसी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। पिछले 24 घंटो में पोलकाडॉट और पॉलीगॉन की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला। जहां पोलकाडॉट की मार्केट प्राइस में मंगलवार को 0.49 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला वहीं पॉलीगॉन की बाजार कीमतों में 0.71 पर्सेंट की बढ़ोतरी दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर डॉगकाइन और शीबा इनु की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। जहां एक ओर डॉगकाइन के मार्केट कैप में 0.40 पर्सेंट की गिरावट देखी गई वहीं, शीबा इनु मंगलवार को 1.93 पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।