क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज (Cryptocurrency Prices) में सोमवार को बढ़त देखने को मिली है। दुनिया की सबसे बड़ी और मोस्ट पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (Bitcoin) करीब 1.07 पर्सेंट की बढ़त के साथ 21,413 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं, ईथर (Ether) की कीमतों में भी 1.42 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज के कुल मार्केट कैप में सोमवार को बिटकॉइन हिस्सेदारी 0.13 पर्सेंट कम होकर 40.05 पर्सेंट रही। Coin market cap के अनुसार सोमवार को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 1.63 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1.02 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर फ्लैट रहा।
Ether और BNB की कीमतों में भी इजाफा
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) की कीमतों में सोमवार को 1.42 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला है। ईथर सोमवार को तेजी के साथ 1,603 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं दूसरी ओर बीएनबी (BNB) की कीमतों में भी सोमवार को इजाफा देखने को मिला है। बीएनबी (BNB) सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 5.48 पर्सेंट की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।
यह भी पढ़ें-PM Kisan:बाढ़ और सूखे की मार से बेहाल पूछ रहे किसान-कब आएगी सम्मान निधि की 12वीं किस्त
कई और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बढ़ोतरी
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कई डिजिटल टोकन सोमवार को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसमें मुख्य रूप से पोल्काडॉट जो 1.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ और पॉलीगॉन 2.89 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ पिछले 24 घंटे में ट्रेड कर रहे थे। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में टीथर की कीमतों में 0.01 पर्सेंट की बढ़ोतरी, सोलोना में 2.48 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। वहीं स्टेबलकॉइन में 0.01 पर्सेंट की देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें-ब्रिटेन में महंगाई की वजह से बढ़ रहा देह व्यापार, लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को नहीं दे पा रहे खाना