क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) के मार्केट प्राइस में बुधवार को 1 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बिटकॉइन की कीमत बुधवार को 21,190 डॉलर पर फ्लैट थी। वहीं, ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का बाजार मूल्य 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा था। पिछले 24 घंटो में क्रिप्टोकरेंसी का बाजार 1.07 ट्रिलियन डॉलर पर लगभग फ्लैट था। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में यह उतार-चढ़ाव इस साल की शुरुआत से बना हुआ है। इसका एक बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में इजाफा करना भी है।
यह भी पढ़ें-अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के ऊपर 2309 अरब रुपये का कर्ज
Ether और Dogecoin की कीमतों में भी गिरावट
दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) के मार्केट प्राइस में भी बुधवार को 1 पर्सेंट की कमी देखी गई। ईथर का बाजार मूल्य बुधवार को 1,613 डॉलर पर फ्लैट रहा। वहीं दूसरी ओर डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में भी 2 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। डॉगकॉइन का बाजार मूल्य बुधवार को 0.06 डॉलर पर फ्लैट था। जबकि शीबा इनु पिछले 24 घंटो में 1 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.000013 डॉलर पर ट्रे़ड कर रहा था।
यह भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 95वें दिन भी राहत, कच्चे तेल की कीमतें फिर भड़कीं
मिला-जुला रहा कई और डिजिटल करेंसी का परफॉर्मेंस
पिछले 24 घंटों मे जहां बीएनबी, चेनलिंक, एपीकॉइन, एक्सआरपी, लिटकॉइन, स्टेलर, पॉलीगॉन, सोलोना की कीमतों में तेजी देखी गई। वहीं, पोलकाडॉट, टीथर जैसे डिजिटल करेंसी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए कई बड़े क्रिप्टोकरेंसी लेंडर्स ने डिजिटल करेंसी को निकालने से रोक दिया है। कई क्रिप्टो फर्म ने तो जॉब में भी कटौती कर दी है। बिटकॉइन पिछले साल नवंबर के अपने सबसे ऊंचे स्तर से 70 पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।