ऐप पर पढ़ें
दुनिया में बहुत से लोग ज्योतिष पर विश्वास नहीं करते, लेकिन यह भी सच है कि करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल पढ़ने के साथ ही करते हैं। ज्योतिष, राशि चिन्ह और हाथ पढ़ना कुछ ऐसी पुरानी अवधारणाएं हैं, जिन्हें विज्ञान ने सिरे से खारिज कर दिया है। कई लोग इस बात से व्यापक रूप से सहमत हैं कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रभाव नहीं है।
टैरोकार्ड राशिफल: 26 फरवरी तक इन राशि वालों का बढ़ेगा धन का आवक, इन जातकों के लिए मिल रहे धन हानि के संकेत
खैर! इस मुद्दे के इतर आपको एक ऐसे रोचक तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। ताजा सर्वे में राशियों से जुड़े विचित्र तथ्य सामने आए हैं। यूके के ऋणदाता कैशफ्लोट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अधिकांश अरबपतियों में एक राशि आम है।
साप्ताहिक राशिफल 20-26 फरवरी: शेयर बाजार से मिलेगा मुनाफा, इस राशि के लोग गलतफहमियों को करें नजरअंदाज
सर्वे में फोर्ब्स अरबपतियों की 2022 की सूची में शीर्ष 300 अरबपतियों के लिए उपलब्ध जन्मतिथि की जानकारी का उपयोग किया गया है। इस शोध के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर राशियों में तुला राशि अन्य राशियों की तुलना में सबसे आम राशि है।
टैरो राशि में तुला 22 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्में व्यक्तियों की होती है। सर्वेक्षण में पता चला है कि दुनिया के 32 सबसे धनी लोग तुला राशि के हैं। आइए जानें किन राशियों के अरबपति होने की सबसे अधिक संभावना है। बता दें सूची में सिर्फ 15 अरबपति ही मकर राशि के थे।
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर लोग और उनकी राशियां (Sun Sign)
बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (नेट वर्थ:214.9 अरब डॉलर) राशि: मीन
एलोन मस्क (नेट वर्थ:198.2 अरब डॉलर) राशि: कर्क
जेफ बेजोस (नेटवर्थ:120.4 अरब डॉलर) राशि: मकर
लैरी एलिसन (नेटवर्थ:112.3 अरब डॉलर) राशि: सिंह
वारेन बफेट (नेटवर्थ:107.3 अरब डॉलर) राशि: कन्या
बिल गेट्स (नेटवर्थ:107.0 अरब डॉलर) राशि: वृश्चिक
कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली (नेटवर्थ:90.7 अरब डॉलर) राशि: कुंभ
मुकेश अंबानी (नेटवर्थ:86.0 अरब डॉलर) राशि: मेष
स्टीव बाल्मर (नेटवर्थ:83.1 अरब डॉलर) राशि: मेष
लैरी पेज (नेटवर्थ:82.0 अरब डॉलर) राशि: मेष
स्टोरी क्रेडिट: लाइव मिंट