HomeShare Marketकोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एक शेयर पर दे रही है 300%...

कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एक शेयर पर दे रही है 300% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट है नजदीक 

इस समय डिविडेंड बांटने की होड़ मची हुई है। अब इस लिस्ट में एक और कंपनी शामिल हो गई है। यह कंपनी कोई और नहीं फाइजर (Pfizer) है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को बोर्ड की मीटिंग में तय हुआ है कि योग्य शेयरभारकों को प्रति शेयर 30 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी की तरफ रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। 

रेगुलेटरी को दी जानकारी में कंपनी ने कहा, “मंगलवार, 6 सितंबर को कंपनी की बोर्ड की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में निवेशकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 30 रुपये के डिविडेंड देने की मंजूरी दी गई है। यानी योग्य निवेशकों को कंपनी की तरफ से 300 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा।” कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार के 300 सितंबर 2022 या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। बता दें, फाइज़र की तरफ से 20 सितंबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः टाटा के इन 5 शेयरों से 6 महीने में हुई छप्परफाड़ कमाई, क्या पास है कोई शेयर?

मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी फाइज़र ने भारतीय शेयर मार्केट में 1996 में एंट्री किया था। वैक्सीन, हॉस्पिटल, इंटरनल मेडिसिन का कारोबार करने वाली कंपनी फाइज़र के शेयरों में इस साल भारी गिरावट देखने को मिली है। एनएसई में कंपनी के शेयर 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 4311 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 29 प्रतिशत तक लुढ़क गया है।  बता दें, फाइज़र की कोविड वैक्सीन अमेरिकी बाजारों में उपलब्ध है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular