HomeShare Marketकोविड के 2300% का रिटर्न दे चुका है ये शेयर, अब बोनस...

कोविड के 2300% का रिटर्न दे चुका है ये शेयर, अब बोनस शेयर देने की तैयारी, इस दिन होगा ऐलान

ऐप पर पढ़ें

Bonus Stock: पिछले कुछ सालों के दौरान इंडियन शेयर मार्केट में जिन कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है उसमें जेटीएल इंडस्ट्रीज (JTL Industries) एक है। कंपनी के शेयरों में की कीमतों में पिछले 3 साल के दौरान 2300 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कोविड-19 के बाद इस स्मॉल कैप स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी बोनस शेयर देने की तैयारी में है। 

यह भी पढ़ेंः 5100% का दमदार रिटर्न, 1 महीने में 30% चढ़ा भाव, सेबी ने बढ़ाई निगरानी 

स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में जेटीएल इंडस्ट्रीज ने बताया, “कंपनी की बोर्ड मीटिंग 29 जुलाई 2023, दिन -शनिवार को होने जा रही है। इस दिन फुली पेड बोनस शेयर देने पर फैसला किया जाएगा।” अगर बोनस शेयर का ऐलान होता है तो इसी दिन रिकॉर्ड डेट आदि का ऐलान भी संभव है। 

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले जिन निवेशकों ने दांव लगाया होगा उन्हें अबतक 16 प्रतिशत से अधिक का लाभ हो चुका होगा। बता दें, जेटीएल इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल के दौरान 22 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular