LPG Cylinder Price 23rd March 2022 : अगर आपका परिवार छोटा है और महंगे सिलेंडर पर खर्च नहीं करना चाहते तो आप केवल 669 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। दिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर 669 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, 14.2 किलो वाले नॉन-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर का रेट 899 रुपये से बढ़कर 950 रुपये हो गया है। हालांकि, 22 मार्च को कंपोजिट गैस सिलेंडर के रेट भी 35 रुपये बढ़े थे।
अगर बात लखनऊ की करें तो यहां कंपोजिट सिलेंडर के लिए अब 660 रुपये के बजाए 695 रुपये देने पड़ेंगे। जयपुर में अब कंपोजिट सिलेंडर 954 रुपये का हो गया है, जबकि पटना में 10 किलो वाले इस हल्के सिलेंडर की कीमत 732 रुपये है। यहां 14.2 किलो वाला सिलेंडर अब 1048 रुपये का हो गया है।
LPG Price Hiked: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट्स
घरेलू एलपीजी और कंपोजिट सिलेंडर के ताजा रेट
शहर
14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के रेट
दिल्ली
950
669
मुंबई
950
669
कोलकाता
976
687
चेन्नई
966
680
लखनऊ
988
695
जयपुर
954
672
पटना
1,048
732
इंदौर
978
688
अहमदाबाद
957
674
पुणे
959
671
गोरखपुर
1012
712
भोपाल
956
673
आगरा
963
678
रांची
1007
709
स्रोत: इंडियन ऑयल
कंपोजिट सिलेंडर की ये है खासियत
करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।
मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया