HomeShare Marketकर्ज में डूबी रिटेल कंपनी के लिए अडानी-अंबानी ही नहीं, 47...

कर्ज में डूबी रिटेल कंपनी के लिए अडानी-अंबानी ही नहीं, 47 अन्य कंपनियां भी कतार में

ऐप पर पढ़ें

फ्यूचर रिटेल को खरीदने की होड़ लगी है। बिग बाजार वाली इस कंपनी को खरीदने की होड़ में अडानी अैर अंबानी तो लगे ही हैं, 47 अन्य भी कतार में हैं।  रिलायंस रिटेल, जिंदल पावर लिमिटेड और अडानी समूह समेत 49 कंपनियों ने फ्यूचर रिटेल की परिसंपत्तियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए अभिरुचि पत्र (ईओआई) सौंपा है। कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) इस समय दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

अभिरुचि पत्र जमा करने वाली कुछ अन्य कंपनियों में सेंचुरी कॉपर कॉर्प, ग्रीनटेक वर्ल्डवाइड, हर्षवर्धन रेड्डी, जे सी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल एसोसिएट्स और डब्ल्यूएचस्मिथ ट्रैवल लिमिटेड शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, आरआईएल के खुदरा परिचालन के लिए होल्डिंग कंपनी है। दूसरी ओर अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो समूह का एक संयुक्त उद्यम है। इन दोनों कंपनियों ने अपना ईओआई पेश किया है।

अडानी की इस कंपनी पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक, लेकिन LIC ने घटा दी हिस्सेदारी, शेयर में उछाल

फ्यूचर रिटेल के कर्जदाताओं ने एफआरएल की परिसंपत्तियों को समूहों में बांटने के बाद नई बोली आमंत्रित करने का फैसला किया है। एफआरएल के समाधान पेशेवर ने बताया कि दिलचस्पी दिखाने वाले 49 प्रतिभागियों को दूसरे विकल्प के तहत किसी भी/ सभी ऐसे समूहों के लिए समाधान योजना जमा करने की अनुमति होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular