HomeShare Marketकरवाचौथ पर सोने-चांदी के रेट में बदलाव, चेक करें 14 से 24...

करवाचौथ पर सोने-चांदी के रेट में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Sona Chandi Bhav Aaj: आज करवाचौथ के दिन सोने-चांदी के रेट में बदलाव नजर आ रहा है। चांदी आज 354 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है तो सोना महज 19 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50774 रुपये पर खुला। आईबीजेए द्वारा जारी यह औसत रेट है। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। आपके शहर में हो सकता है कि इस सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।

करवाचौथ से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 50774 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 354 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 56750 रुपये पर आ गई है। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5480 रुपये ही सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 19258 रुपये सस्ती है। 

Karwa Chauth 2022 Moon Timing: आज करवा चौथ पर कितने बजे दिखेगा आपके शहर में चांद, आप भी जान लें

14 से 24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने का भाव 52297 रुपये है। 
  • 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी के साथ 52088 रुपये पर पहुंच गई है। आज यह 50571 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। 
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46509 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 47904 रुपये है।
  • 18 कैरेट गोल्ड का रेट 38081 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 39223 रुपये हो गई है। 
  • 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29703 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें जीएसटी जोड़ लें तो इस सोने का भाव 30594 रुपये पर पहुंच गया है।   
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular