शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स हाॅस्पिटैलिटी शेयरों (Hospitality Shares) को लेकर इस समय अधिक उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उनके अनुसार डेल्टा काॅर्प (Delta Corp) जैसे शेयर आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्टा काॅर्प के शेयर कम समय में ही 310 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकते हैं। बता दें, लाॅकडाउन में लगे प्रतिबंधों की वजह से सबसे ज्यादा जिन सेक्टर्स को नुकसान हुआ था उसमें हाॅस्पिटैलिटी सेक्टर भी था।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किया अलर्ट: लुभावने त्योहारी ऑफर्स के चक्कर में खाली हो जाएगा खाता
SMC ग्लोबल सिक्योरिटिज के मुदीत गोयल कहते हैं कि चार्ट पैटर्न पर डेल्टा काॅर्प के रूख सकारात्मक दिखा रहा है। राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी अगर शेयर इस समय खरीदा जाए तो यह 310 रुपये प्रति शेयर के टारगेट तक पहुंच सकती है। वहीं, Profitmart Securities के अविनाश कहते हैं कि डेल्टा काॅर्प अपनी तरफ निवेशकों को आकर्षित कर रहा है इसकी एक बड़ी वजह लाॅकडाउन में लगे प्रतिबंधों के बाद मिली छूट है। दूसरी बात कि यह भारत की एक मात्र लिस्टेड कंपनी है जिसके पास Casino का बिजनेस है। जब हाॅस्पिटैलिटी सेक्टर में तेजी आएगी तब कंपनी का व्यापार भी बढ़ेगा। अविनाश भी उम्मीद जता रहे हैं कि कंपनी का शेयर 310 रुपये तक पहुंच सकता है।
कितनी है राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी?
तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, उनकी पत्नी रेखा के पास 3.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दोनों के पास मिलाकर डेल्टा काॅर्प की 7.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।