HomeShare Marketकमाल के म्यूचुअल फंड: जून में स्मॉल-कैप फंड ने बनाया रिकॉर्ड, इन...

कमाल के म्यूचुअल फंड: जून में स्मॉल-कैप फंड ने बनाया रिकॉर्ड, इन 5 MF ने दिया तगड़ा रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजारों में लगातार तेजी के बीच जून में स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंडों में निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के अनुसार जून 2023 में स्मॉल-कैप इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश महीने-दर-महीने आधार पर ₹5,472 करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा। स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड में निवेश बड़े और मिड-कैप फंड की तुलना में उच्च जोखिम स्तर से जुड़ा होता है, क्योंकि वे कम-जानकारी और कम शोध वाली कंपनियों में निवेश करते हैं।

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून 2023 में ₹8,245 करोड़ का नेट फ्लो देखा गया है, जबकि मई 2023 में यह ₹2,906 करोड़ था। एम्फी ने आज एक कॉल में रिकॉर्ड डेटा के बारे में बताया कि भारतीय बाजार में मजबूत सुधार के बाद इक्विटी फंडों में निवेश आया है। प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) ₹44.39 लाख करोड़ बनाम ₹3.20 लाख करोड़ थी।

रेलवे से डील के बाद इस कंपनी के शेयर में उछल कर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे

एसआईपी के माध्यम से निवेश जून में कम होकर ₹14,734 करोड़ रह गया। हालांकि, लार्ज-कैप फंडों में ₹2,050 करोड़ का आउट फ्लो देखा गया। इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) जून में ₹475 करोड़ रही।

 इन पांच स्मॉल-कैप एमएफ ने पिछले छह महीनों में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है

  • एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड- डायरेक्ट प्लान- 21.13%
  • फ्रैंकलिन इंडिया स्मालर कंपनीज फंड – डायरेक्ट प्लान-20.36%
  • टाटा स्मॉल कैप फंड – डायरेक्ट प्लान- 15.48%
  • निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड – डायरेक्ट प्लान- 19.79%
  • क्वांट स्मॉल कैप फंड – डायरेक्ट प्लान- 13.05%
  • मई 2023 के महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹2,906 करोड़ का नेट फ्लो देखा गया। मई में फ्लो नवंबर 2022 के बाद से सबसे कम था, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹2,258 करोड़ का निवेश देखा गया था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular