HomeShare Marketकमजोर बाजार में भी खाद कंपनियों के शेयरों में रौनक, 16% तक...

कमजोर बाजार में भी खाद कंपनियों के शेयरों में रौनक, 16% तक की आई तेजी

ऐप पर पढ़ें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आखिरकार बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर बाजार में भी खाद कंपनियों (फर्टिलाइजर कंपनियों) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। फर्टिलाइजर कंपनी के शेयर बुधवार को 16 पर्सेंट तक चढ़ गए। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL), राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF), गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GSFC), दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन, मद्रास फर्टिलाइजर्स के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी आई है। 

16% से ज्यादा चढ़ गए नेशनल फर्टिलाइजर्स के शेयर
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के शेयर बुधवार को 16.35 पर्सेंट की तेजी के साथ 77.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। नेशनल फर्टिलाइजर्स के शेयरों में पिछले 6 महीने में करीब 86 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक महीने में फर्टिलाइजर कंपनी के शेयर करीब 34 पर्सेंट चढ़ गए हैं। फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के शेयर 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 321.85 रुपये पर बंद हुए हैं।   

यह भी पढ़ें- 395 रुपये पर आया था इस कंपनी का IPO, एक्सपर्ट बोले- नए साल में 50000 रुपये के पार जाएगा भाव

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयरों में 15% का उछाल
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) के शेयरों में 15.16 पर्सेंट का उछाल आया है और कंपनी के शेयर 134.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी तरह, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर 10.25 पर्सेंट चढ़कर 140.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर करीब 8 पर्सेंट की तेजी के साथ 709.50 रुपये पर पहुंच गए।  यह भी पढ़ें- बायबैक और डिविडेंड का तोहफा देगी ये कंपनी, खबर सुन शेयर खरीदने की होड़

फर्टिलाइजर शेयरों की तेजी के पीछे कहीं यह वजह तो नहीं
फिलहाल, फर्टिफाइजर कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह सामने नहीं आई है। पिछले दिनों बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया था कि रूस 450 डॉलर प्रति टन के कट-ऑफ प्राइस के साथ सभी तरह के फर्टिलाइजर पर 23.5 पर्सेंट की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाएगा। रिपोर्ट में लोकल रसियन मीडिया के हवाले से कहा गया था कि यह ड्यूटी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद घरेलू फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में 18 पर्सेंट तक की तेजी आई थी।  

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular