पिछले एक महीने में सुजलॉन एनर्जी के शेयर 35 फीसद उछल चुके हें और मंगलवार-सोमवार को गिरावट भरे बाजार में यह टॉप गेनर रहा। एनएसई पर यह एनर्जी स्टॉक सोमवार को 11.69 फीसद और मंगलवार को 5 फीसद से अधिक चढ़कर 5.23% रुपये पर बंद हुआ। पिछले 3 सत्रों में यह 16.23 फीसद चढ़ चुका है और कुछ एक्सपर्ट्स को इसके 12 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
गौतम अडानी ने अब मुकेश अंबानी को यहां भी किया पीछे, टाटा के बाद अडानी देश में दूसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह
11 जनवरी 2008 को सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था। इसके बाद यह स्टॉक इस कदर टूटा कि आज यह 9.05 रुपये पर आ गया है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के शेयर 17 जनवरी 2020 को 2.50 रुपये तक आ गए। 19 अगस्त 2022 को यह 7.70 रुपये पर था। अब यह स्टॉक तेजी के ट्रैक पर है।
पिछले एक साल में इसने 51.69 और 3 साल में 115.66 फीसद रिटर्न दिया है। जून 2022 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम हुई है। इसके अलावा घरेलू निवेशकों और म्युचुअल फंडों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)