HomeShare Marketकभी कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा, पति की मौत के बाद...

कभी कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा, पति की मौत के बाद संभाल लिया पूरा साम्राज्य, अब 2 साल में 12 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

Success Story of Savitri Jindal: सावित्री जिंदल, जो कभी कॉलेज नहीं गईं और पति के आकस्मिक निधन के बाद ही उनका कारोबार संभाला लिया। आज सावित्री जिंदल भारत की धनी महिला में से एक हैं। सावित्री जिंदल की संपत्ति में सिर्फ 2 साल में 12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। असल में उसकी कुल संपत्ति पिछले 2 सालों में तीन गुना से अधिक हो गई है। इस दौरान यह 4.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 17.7 बिलियन डॉलर हो गई है। बता दें कि साल 2019 और साल 2020 में उनकी संपत्ति लगभग 50% तक गिर गई थी। हालांकि, उसके बाद यह लगातार बढ़ी है।

अरबपतियों की लिस्ट में 126 पायदान पर पहुंच गईं
एक बार सावित्री जिंदल ने कहा था कि जिंदल परिवार में ज्यादातर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं, जबकि पुरुष बाहर के कामकाम देखते हैं। ऐसे में सावित्री जिंदल के लिए इस मुकाम को हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। यह उनकी महेनत का नतीजा ही है कि सावित्री ने साल 2021 में सबसे अमीर भारतीय की Top- 10 क्लबों में एंट्री कर लीं। 2021 में उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। फोर्ब्स के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में उनके बाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज आती हैं। इतना ही नहीं ग्लोबल अरबपतियों की लिस्ट में वह 2020 में 349 पायदान पर थीं 2022 में छलांग लगाकर 126 पायदान पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें- ₹570 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, बिग बुल के पास कंपनी के 3.93 करोड़ शेयर, विदेशी ब्रोकरेज बुलिश

बेहद संघर्षमय है जिंदगी
बता दें कि सावित्री जिंदल 55 वर्ष की थीं, जब उनके पति जिंदल समूह के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई। साल 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार खुल संभाला और जब वह जीवन के उस पड़ाव पर अरबपति बन गईं हैं जब ज्यादातर लोग रिटायर होने की योजना बनाते हैं। सावित्री जिंदल जिंदल समूह को आगे ले जा रही हैं और यहां तक कि आम आदमी की हर संभव मदद कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- इस स्‍टॉक से राकेश झुनझुनवाला को मिला ‘जीरो’ रिटर्न, अब पोर्टफोलियो से किया बाहर, बेच दी पूरी हिस्सेदारी 

असम की हैं सावित्री जिंदल
उनका जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था और वे असम के तिनसुकिया शहर में पली-बढ़ीं। उन्होंने 1970 में ओपी जिंदल से शादी की। उनके एक साथ 9 बच्चे हैं। जिंदल समूह, स्टील और बिजली समूह के संस्थापक ओपी जिंदल, हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular