HomeShare Marketकच्चे तेल में उबाल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देखें...

कच्चे तेल में उबाल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देखें कहां मिल रहा सबसे सस्ता ईंधन

Petrol-Diesel Price Today:  पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए है।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी और रुपये के मुकाबले डॉलर के उछलने के बीच आज बुधवार राहतभरा है। आज कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम  में लगातार 41वें दिन भी राहत मिली है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दिए गए हैं और आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। 

LPG Price Update: आज इस रेट पर मिल रहे एलपीजी सिलेंडर, 1 जुलाई को बदल सकता है भाव

 

प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

  •   दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
  •  मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
  •  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
  •  पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
  •  भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
  •  पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर
  • परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • जयपुर में पेट्रोल    108.48 रुपये और  डीजल  93.72 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • बता दें पेट्रोल और डीजल के लिए खुदरा बिक्री मूल्य में नवंबर, 2021 की शुरुआत और 21 मार्च, 2022 के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद रिकॉर्ड 137 दिन तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी। 22 मार्च, 2022 से खुदरा बिक्री मूल्य को 14 मौकों पर प्रतिदिन औसतन 80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ाया गया, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। 

    दहाड़ रहा डॉलर, रसातल में जा रहा रुपया, तेज होगी महंगाई की मार, जानें किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

    चेक करें अपने शहर का रेट

    आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular