HomeShare Marketकच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट,...

कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 9 March 2023: होली बाद अगर आप होली मिलन के लिए घर से निकल रहे हैं तो पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें। कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हुए हैं। पेट्रोल-डीजल का नया रेट आज सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा सुबह 6 बजे अपडेट किया गया।

होली के बाद देश में आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल का रेट 29.39 रुपये कम है, वहीं, डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है।

महंगे LPG सिंलेडर का साइड इफेक्ट

दूसरी ओर ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का मई वायदा भाव 86.18 डॉलर प्रति बैरल  से घट कर 82.66 डॉलर पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई का अप्रैल का वायदा अब 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर है। 292वें दिन भी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कच्चे तेल के भाव में बढ़ोतरी हुई है। 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • अगरतला 99.49   88.44
  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular