Petrol Diesel Price 21st September: कच्चे तेल में गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price today) की कीमतों में राहत नहीं मिली है। बता दें ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 90.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं WTI 84.45 डॉलर प्रति बैरल पर है।
अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 123वें दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यहां मिल रहा सबसे महंगा और सस्ता तेल
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त? फौरन चेक करें नई लिस्ट, क्योंकि कट चुके हैं बहुत लोगों के नाम
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।