ऐप पर पढ़ें
JBM Auto share: ऑटोमोबाइल्स कंपनी जेबीएम ऑटो के शेयरों में आज मंगलवार को तगड़ी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में आज 7% से अधिक की तेजी देखी गई और यह शेयर 1734.75 रुपये के हाई पर पहुंच गए। यह इसका 52 वीक का नया हाई भाव है। बता दें कि ऑटोमोबाइल्स फर्म का स्टॉक लगातार तीसरे दिन हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, कंपनी के मैनेजमेंट ने हाल ही में कहा कि उसका टारगेट वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24) में 2000 ई-बसें डिस्ट्रिब्यूट करने का है। इस ऐलान के बाद से अब तक इस शेयर में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के शेयरों का हाल
कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि में 31000% का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 5 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस 1,733.50 रुपये तक पहुंच गई है। पांच साल में यह शेयर 1,316.26% चढ़ा है। सालभर में इसने 235.20% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 20,359.79 करोड़ रुपये है।
पावर शेयर को खरीदने की लूट, लगातार 5 दिन से निवेशकों को कर रहा मालामाल, एक्सपर्ट बोले- ₹300 पार जाएगा भाव
कंपनी का कारोबार
आपको बता दें कि जेबीएम ऑटो ऑटोमोटिव कारोबार में सक्रिय है। कंपनी शीट मेटल कंपोनेंट्स, टूल्स, डाई व मोल्ड और बसों का निर्माण और बिक्री करती है, इसमें स्पेयर पार्ट्स, सहायक उपकरण की बिक्री और बसों के रखरखाव कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। कंपनी एक मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) भी है क्योंकि यह यात्री बसों के प्रोडक्शन का भी कारोबार करती है। मांग, गुड प्रोडक्ट्स और बेहतर चार्जिंग बुनियादी इंफ्रा के कारण भारत के इलेक्ट्रिक बस बाजार में पिछले दो वर्षों में तेजी से विकास हुआ है।
(नोट- यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां सिर्फ एक्सपर्ट की राय और शेयर परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई है। निवेश करने से पहले अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करें।)